पार्टी के संगठन चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं ने बीआरओ को कराया अवगत
रायसिंहनगर कांग्रेस के संगठन चुनाव को लेकर पार्टी द्वारा नियुक्त किए गए बीआरओ बृजमोहन खत्री द्वारा आज जैन धर्मशाला में कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया.
जिसमें कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी को अपनी भावनाओं से अवगत करवाया गया. ब्लॉक अध्यक्ष चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं को मौका देने की बात कही गई वही कार्यकर्ताओं द्वारा वर्तमान में कांग्रेस की गुटबाजी को लेकर भी कार्यकर्ताओं द्वारा बीआरओ को अवगत करवाया गया पार्टी द्वारा नियुक्त किए गए बीआरओ बृजमोहन खत्री ने कहा कि कार्यकर्ताओं की भावनाओं के अनुरूप ब्लॉक अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा जिसमें सर्वसम्मति के भी प्रयास किए जाएंगे. वही कांग्रेस पार्टी के वर्तमान हालातों को लेकर वे कार्यकर्ताओं द्वारा बीआरओ को अवगत करवाया गया जिसमें बीआरओ बृजमोहन खत्री द्वारा कार्यकर्ताओं की भावना पार्टी नेताओं तक पहुंचाने का आश्वासन दिया वही बैठक में पूर्व विधायक दौलत राज नायक पूर्व विधायक सोहनलाल नायक पूर्व विधायक सोना देवी बावरी पंचायत समिति प्रधान प्रतिनिधि वीरेंद्र गोदारा, पूर्व प्रधान हरजिंदर सिंह बराड़ ब्लॉक अध्यक्ष लखबीर सिंह समरा, सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
वही संगठन चुनावों को लेकर पार्टी द्वारा नियुक्त किए गए बीआरओ द्वारा कार्यकर्ताओं से संवाद किया.