छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के दूसरी बार ब्लॉक अध्यक्ष चुने गए नान साय मिंज

in #raipur2 years ago

सरगुजा। रविवार को छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय संगठन के निर्देश पर ब्लॉक इकाई उदयपुर के ब्लॉक पदाधिकारियों का चुनाव कराया गया। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष मनीष मिश्रा, उपाध्यक्ष शिव मिश्रा के मार्गदर्शन में सामुदायिक भवन में उदयपुर ब्लॉक अध्यक्ष पुन: नानसाय मिंज को चुना गया है। वहीं सचिव बबलू तिग्गा, कोषाध्यक्ष कुंजसाय टेकम, उपाध्यक्ष मोतीलाल तिग्गा, दीपनारायण राजवाड़े, कार्यकारी अध्यक्ष रोशन अग्रवाल, रविंद्र सिंह, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष दीपिका पैकरा, प्रवक्ता शशिकला पैकरा, अनीता दास, संयोजक ईश्वर सिंह, विजेंद्र सिंह, प्रमेंद्र सिंह, संगठन मंत्री सलमोन केरकेट्टा, सतीश चंद्रवंशी, विशेष सलाहकार हीरालाल प्रजापति, डीपी सिंह, मीडिया प्रभारी श्यामलाल पण्डो, संतोष राजवाड़े, कार्यकारिणी सदस्य पद पर संजय बजरंगी का चयन हुआ और आने वाले समय में आवश्यकता अनुसार कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा।