कांग्रेस की सरकारों ने बोधघाट के नाम पर बस्तर को छला है : कौशिक

in #raipur2 years ago

15450378815c176839b63403.72275407.jpg

नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने मुख्यमंत्री बघेल के बयान पर किया पलटवार

रायपुर / नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बोधघाट विद्युत परियोजना को लेकर बैकफुट पर आने पर कहा कि कांग्रेस की सरकारों ने हमेशा बोधघाट के नाम पर बस्तर के जनमानस को छला है। जब इस परियोजना से लगभग 3,66,580 हेक्टेयर में सिंचाई हेतु 300 मेगावाट बिजली का उत्पादन होना था। जिसे लेकर प्रदेश सरकार ने सर्वे प्रारंभ करने का दावा किया था। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार को प्रदेश की जनता को बताना चाहिए कि अब तब सर्वे के लिए कितनी राशि स्वीकृत की गयी है और कितनी राशि खर्च किया गया है। जिसका एलान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधानसभा में भी किया था।

नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में ही इस परियोजना का सपना सबको दिखाया गया था, लेकिन पूरा तो हुआ ही नहीं और अब भविष्य में भी होने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा कभी भी विकास विरोधी नहीं रही है। कांग्रेस आपस में ही बोधघाट परियोजना को लेकर एकमत नहीं रही है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना को लेकर कांग्रेस में आत्मविश्वास की कमी साफ दिख रही है। इसके साथ ही पुनर्वास और व्यवस्थापन की नीति भी सही नहीं है। जिसके कारण प्रभावितों का विश्वास कांग्रेस को प्राप्त नही हुआ है। जिसके कारण ही बोधघाट परियोजना पांच दशकों के बाद भी पूर्ण नहीं हो पा रही है। इस परियोजना क्षेत्र में करीब 13,783 हेक्टयर जमीन आ रही है जिसमें 45 प्रतिशत जंगल व 20 फीसदी स्थानीय नागरिकों की है। जिनकी प्रदेश सरकार को जरा भी चिंता नहीं है। इसके साथ ही प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने कहा था कि बोधघाट परियोजना से 359 गांवों के किसानों को सिंचाई सुविधा मिलेगी जिसे लेकर भी प्रदेश सरकार की योजना भी अब असफल हो गई।