सेंदड़ा में ग्राम सेवा सहकारी समिति में अस्थाई कर्मचारी का मिला शव

in #raipur2 months ago (edited)

ब्यावर : सेंदड़ा में ग्राम सेवा सहकारी समिति में अस्थाई कर्मचारी का मृत अवस्था में ऑफिस में फर्श पर पड़ा मिला शव।

पूर्व सरपंच पांचूसिंह ने सेंदड़ा थाना में रिपोर्ट पेश कर कार्यवाही की मांग की।

सेंदड़ा ग्राम में ग्राम सेवा सहकारी समिति में अस्थाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत सुखवीर सिंह उर्फ मोनू पुत्र नारायण सिंह उम्र करीब 24 वर्ष निवासी बोरवाड़ का ऑफिस में फर्श पर मृत अवस्था में शव पड़ा मिला। जिसके बाद मौके पर पहुंची सेंदड़ा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर ब्यावर के राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय में शव को रखवाया गया और परिजनो की रिपोर्ट के बाद शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सुपुर्द किया गया।

घटना को लेकर पूर्व सरपंच पांचूसिंह पुत्र हजारी सिंह ने सेंदड़ा थाना में लिखित रिपोर्ट दी ।

जिसमे बताया की उसके भतीजे का लड़का सुखवीर सिंह पुत्र नारायण सिंह आयु 24 वर्ष करीब निवासी बोरवाड़ जो की ग्राम सेवा सहकारी समिति सेंदड़ा में अस्थाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत था व ग्राम सेवा सहकारी समिति में खाद्य सामग्री का वितरण भी करता था।
जो 15 जुलाई को वापस घर नहीं आया। तब रात्रि 9.15 बजे को उसके मोबाइल पर बात की तब घर आने की बोला। परंतु घर नहीं आया। मंगलवार को ग्राम सेवा सहकारी समिति में खाद्य सामग्री लाने वाला गया तब ऑफिस में मृत अवस्था में पड़ा था। तब उसकी सूचना मिलने पर परिवार वाले मौके पर पहुंचे तब देखा तो सुखवीर सिंह फर्श पर मृत पड़ा था।

जिसके शरीर पर काफी जगह चोट के निशान हैं। जिसको लेकर सेंदड़ा थाना में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की हैं।