Rajasthan Rain News: राजस्थान के इन जिलों में बारिश होने की संभावना

in #rain2 years ago

जयपुर। राजस्थान के अधिकतर जिलों में अगले चार दिन तक मौसम बदलेगा। मौसम विभाग के अनुुसार 14 जून तक 18 जिलों में बारिश की संभावना बनी रहेगी। वहीं, गर्मी से राहत मिलेगी।
इधर, शनिवार को प्रदेश के झुंझुनूं, चूरू, हनुमानगढ़, गंगानगर में लू चलने की आशंका जताई गई है। इसी प्रकार अजमेर, बांसवाड़ा, बारां, बूंदी, भीलवाड़ा, चित्तौडगढ़, डूंगरपुर, झालावाड़, प्रतापगढ़, राजसमंद, उदयपुर, कोटा, सिरोही, टोंक, सवाईमाधोपुर, दौसा, जयपुर, करौली में चार दिन तक बारिश की संभावना रहेगी।

इधर, राज्य में शुक्रवार को सर्वाधिक अधिकतम तापमान धौलपुर में 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा राज्य में अभी भी अधिकतर जिलों में दिन का तापमान 41 डिग्री से अधिक रहा। राजधानी जयपुर में दिन का तापमान 42.2 डिग्री दर्ज किया गया।
मानसून 22 जून तक राजस्थान में मेवाड़-वागड़ के मार्ग से पहुंचेगा। वहीं, दक्षिणी-पश्चिमी मानसून का पहला दौर कमजोर रहेगा। इसका कारण यह है कि अरबसागरीय मानसून अभी पूरी तरह से सक्रिय नहीं हो पाया है। मौसमविद प्रो. नरपतसिंह राठौड़ के अनुसार, मानसून का पहला दौर कमजोर रहने की उम्मीद है। अभी तक अरब सागरीय मानसून पूर्ण रूप से सक्रिय नहीं हुआ है, जिससे पश्चिमी एवं मध्य भारत में मानसून की स्थिति कमजोर है।
इसका सबसे बड़ा कारण केरल तट पर अरब सागरीय मानसून का समय से पूर्व 29 मई को कमजोर अवस्था में पहुंच कर सक्रिय नहीं होना था। वहीं, लगभग एक सप्ताह देरी से मुम्बई में मानसून के पूर्व की बरसात हुई है। इस समय बंगाल की खाड़ी की शाखा का मानसून समय पर है। ऐसी संभावना है कि इस बार बंगाल की खाड़ी का मानसून ज्यादा सक्रिय रहेगा। इसी कारण राजस्थान में अब मानसून से पूर्व की बरसात 15 जून के आसपास एवं मानसून 22 जून के आसपास पूर्वी राजस्थान में बंगाल की खाड़ी का मानसून प्रवेश करने की उम्मीद है।1655034105566.png