नौतपा के पहले दिन बारिश

in #rain3 months ago

nautapa Baris.jpg

  • नौतपा के पहले दिन बारिश
  • दिन में तेज धूप गर्मी से परेशान
  • दोपहर बाद गिरा पानी

मंडला. शनिवार से नौतपा की शुरूआत हो गई। पहले दिन में जिले में पारा 40 के पार रहा है। दिन की शुरुआत तेज धूप के साथ हुई दोपहर के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिला आसमान में बादल छा गए। जिले के कुछ क्षेत्रों में बारिश भी हुई है। भुआबिछिया में बारिश से लोगों को बारिश के बाद उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा।

भुआबिछिया में दिन में सुबह से तेज धूप, चिपचिपी पसीने वाली गर्मी, फिर तीन बजे के बाद मौसम बदला और बादल गरजे हवा तूफान के साथ बारिश भी हुई। कुछ समय के लिए मौसम ठंडा हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर मौसम सेहत के हिसाब से सही होते हैं और उसी प्रकार से चलता है, लेकिन अब पूरेे 12 महीने बरसात हो रही है। चारो ऋतुएं सर्दी ठंडी बरसात गर्मी सभी मौसम में पानी गिर रहा है। अब तो न गर्मी समझ में आती और ना ये नौ तपा। इन दिनों में तेज गरमी से लोग हलाकान हो कर कूलर पंखा एसी के बिना रहना मुश्किल हो जाता था। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार पानी गिर रहा।

Bichhya 2.jpg

बता दे कि नौ तपा के पहले दिन ही आंधी तूफान के साथ बारिश हुई। नौतपा 2 जून तक रहेगा। बै मौसम हो रही बारिश इस बार गर्मी के दिनो में हर दो चार दिन में बारिश हो रही है। तीन दिन पूर्व ही बिछिया क्षेत्र में आंधी तूफान के कारण काफी नुकसान हुआ है। लोगों को बिजली के रात्रि जागरण भी करना पड़ा। इस मौसम में लोग घरों में साल भर के हिसाब से खाने पीने के लिए अनाज सुखा कर रखा जाता है। लेकिन अब ये बे मौसम बरसात के कारण वह भी नहीं कर पा रह हैें। पहले कहा जाता था कि नौ तपा की धूप में सूखा हुआ गेंहू पूरे साल सुरक्षित रहता है।

006.jpg

ठंडे गर्म मौसम का सेहत पर भी असर पड़ रहा है। कहा जाता है जब कभी मौसम का हाल इस तरह होता है बीमारियां ज्यादा बढ़ती है और स्वास्थ्य केंद्र में मौसमी बीमारियों के कारण संख्या बढऩे लगी है। शासन प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को भी सचेत है। अस्पतालों में पर्याप्त स्वास्थ्य व्यवस्था बनी हुई है।

  • इनका कहना है

इस वर्ष मेष राशि की संक्रांति में पानी गिरने के कारण 12 महीने वर्षा की संभावना बनी हुई है जो इस वर्ष देखा जा रहा है। नौ तपा के दिन भी बारिश के योग हैं।
007- Parsotam Skula.jpg

पंडित पुरुषोत्तम शुक्ला
ज्योतिषाचार्य, बिछिया