कासगंज- जिले में सुबह से हुई बारिश ने मौसम किया सुहावना, लेकिन शहर हुआ पानी पानी।।

in #rain2 years ago

IMG-20220523-WA0070.jpgकासगंज -जिले में पिछले कई दिनों से मौसम में गर्मी का प्रकोप लगातार जारी था। पारा 46 डिग्री तक पहुंच गया था। लोग गर्मी की अकुलाहट से परेशान थे। सोमवार के भोर मे ठंडी हवाएं चली अचानक बारिश हुई। मौसम सुहावना हो गया। लोगों को गर्मी से राहत मिली है। लेकिन दिनचर्या प्रभावित हुई है। शहर में कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
जिले में हो रही झमाझम बारिश के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली है। भोर के साथ प्रारंभ हुई तेज आंधी एवं ठंडी हवाओं ने मौसम में बदलाव ला दिया है। बारिश के चलते शहर में जलभराव की स्थिति भी उत्पन्न हो गई है। सोरों गेट स्थित अशोकनगर मार्ग, बिलराम गेट, बड्डू नगर ,चकईया मार्ग, दुर्गा कॉलोनी, नदरई गेट स्थित गांधी मूर्ति चौराहा सहित अन्य इलाकों में भी जगह जगह पानी बरसात का पानी भर गया। लोगों को आवागमन में दिक्कतें हुई। काफी देर बाद जब पानी की निकासी हो सकी इसके बाद ही आवागमन प्रारंभ हुआ। जिले के कस्बा गंजडुंडवारा मैं भी तेज एवं ठंडी हवाएं जोरों पर चली है। यहां भी झमाझम बारिश हुई है। इसी क्रम में पटियाली, सोरों, सहावर, सिढपुरा, अमापुर, बिलराम, मोहनपुर क्षेत्र में भी बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है।