अलीगढ़:बारिश से गरीब बेहाल,जलभराव के चलते फैली भूखमरी,आशियाने लबालब तो मदद को पहुंचे BSP नेता

in #rain2 years ago

20220923_214535.jpgउत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के स्मार्ट सिटी में जलभराव में अब तबाही मचानी शुरू कर दी है। अलीगढ़ शहर की कोई सड़क और रास्ता पैसा नहीं बचा है जिस रास्ते पर कई कई फुट पानी का जलभराव ना हो सभी जगहों पर रुक-रुक कर लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते जलभराव से बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। इसके साथ ही दिल्ली गेट इलाके के ईदगाह शाह जमाल में झुग्गी झोपड़ी डालकर अपना आशियाना बनाने गरीब मजदूर लोग जहां एक और भुखमरी की कगार पर पहुंच रहे हैं। तो वहीं उनके झोपड़ियों में कई कई फुट पानी भर गया है। जिससे उनके घर में चारपाई से लेकर अन्य खाने-पीने का सभी सामान पूरी तरह से पानी में डूब गया है। लोगों के लिए सोने के लिए भी ठिकाना नहीं है। इसके साथ ही गरीब मजदूर तबके के लोगों की बेजुबान बकरियां भी चारा पानी के न मिलने से भूख से तड़प रही है। लोगों ने झोपड़ियों के अंदर जलभराव की स्थिति होने के चलते बेजुबान बकरियों को भी अपनी झोपड़ियों के अंदर ही सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया है। जबकि शाहजमाल ईदगाह के पास बड़ी संख्या में गरीब बेसहारा लोग झुग्गी झोपड़ी बनाकर रह रहे है। लेकिन इस बाढ़ जैसी भयावह स्थिति में अलीगढ़ का जिला प्रशासन पूरी तरह से नदारद नजर आ रहा है।
20220923_214717.jpg20220923_214654.jpg
आपको बताते चलें कि उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ स्मार्ट सिटी में पिछले 5 दिन से लगातार हो रही बारिश के पानी ने सभी झुग्गी झोपडियो में अपना ठिकाना बना लिया है। जिससे झुग्गी बस्ती में रह रहे गरीबों का आशियाना पूरी तरह से तबाह हो गया है तो वही उनका जनजीवन भी अस्त व्यस्त हो गया और झोपड़ी नुमा बने घर में भरे हुए बारिश के पानी से उनका खाने पीने का सारा सामान आदि भी भीगकर जलभराव के पानी में ही बर्बाद हो गया है।
20220923_212758.jpg20220923_212714.jpg
जिससे उनके परिवार के आगे भूख का संकट पैदा हो गया।जिसकी सूचना मिलते ही बसपा नेता पूर्व जिलाध्यक्ष रतन दीप सिंह और जिला पंचायत सदस्य फारुख अहमद अपनी टीम के साथ तुरंत शाह जमाल ईदगाह पर पहुंचे और भूख से बिलखते और बारिश में बेहाल हुए परिवारों को खाद्यान्न सामग्री बांटकर उनकी मदद की गई।
IMG-20220923-WA0060.jpg
इस दौरान बसपा नेता पूर्व जिलाध्यक्ष रतन दीप सिंह ने कहा कि चाहे देश व प्रदेश में आया कोरोना महामारी का संकट हो या कोई अन्य दैवीय आपदा आदि आई हो,या जब भी गरीब पर संकट आया है। मदद के समय सबसे पहले सरकार नदारद रही है।
IMG-20220923-WA0061.jpg
लेकिन बहुजन समाज पार्टी जो की भगवान बुद्ध को अपना आदर्श मानती है। हमेशा मानवतावादी दृष्टिकोण अपनाने हुए गरीब बेसहारा लोगों की मदद करती रही है,जिला प्रशासन को भी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए अब गरीबों की मदद करनी चाहिए।
20220923_214748.jpg
जिला पंचायत सदस्य फारुख अहमद ने कहा की ऐसे आपदा के समय में हम अपना फर्ज निभाते हुए गरीबों की मदद कर रहे है और अन्य जो भी मदद गरीबों की हो सकती है। हम जरूर करेंगे।
20220923_212735.jpg
इस मौके पर मदद करने वाली टीम मे फारुख अहमद सदस्य जिला पंचायत, पार्षद पति मुराद बच्चन, नौशाद अली , शोएव अल्वी, इरशाद अल्वी, राहिल भाई,
बीवीएफ नेता रनबीर सागर आदि रहेIMG-20220923-WA0062.jpg

Sort:  

Like

Best news updater

Plz like my news sir