झांसी ग्वालियर ओवरब्रिज की दूसरी लेन 15 नवंबर तक होंगी तैयार

in #railways3 days ago

1000414626.jpg

झांसी। झांसी ग्वालियर रोड रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज का काम 15 नवंबर तक पूरा हो जाएगा। इसके साथ ही इसकी दूसरी लेन को आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा। इसके बाद इसके दोनों ओर सर्विस लेन का निर्माण शुरू किया जाएगा। आपको बताते चले कि ग्वालियर रोड रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण दिसंबर 2021 में शुरू किया गया था। मार्च 2023 में इसका निर्माण पूरा किया जाना था।

1000414625.jpg

2 अक्तूबर 2023 को इसकी एक लेन को आवागमन के लिए खोल दिया गया था। तब से एक ही लेन से दोनों ओर के वाहनों को गुजारा जा रहा है, जिससे हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है। अब इस स्थिति से जल्द छुटकारा मिलने जा रहा है। सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक मुकेश कुमार ने बताया कि ग्वालियर रोड ओवरब्रिज की दूसरी लेन का निर्माण तेजी से जारी है। इसे 15 नवंबर तक आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा।