वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए रेल प्रशासन ने बदला ट्रेनों का समय
झांसी। हज़रत निज़ामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भोपाल के कमलापति स्टेशन तक जाने वाली गाडी संख्या 20172 वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए रेल प्रशासन ने कुछ गाड़ियों के समय में परिवर्तन किया है। आपको बता दें कि गाड़ी संख्या 12161 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-लश्कर एक्सप्रेस 14 अप्रैल से झांसी सुबह 10.40 बजे की जगह 11.32 बजे पहुंचेगी। आठ मिनट के ठहराव के बाद यह प्रस्थान कर जाएगी। जबकि, 12807 विशाखापत्तनम निजामुद्दीन समता एक्सप्रेस 12 अप्रैल से सुबह 11 बजे की जगह 11.32 बजे झांसी के वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन पहुंचेगी। भोपाल से निजामुद्दीन के बीच सेमी आईस्पीड ट्रेन वंदे भारत का एक अप्रैल से संचालन किया जा रहा है। इस गाड़ी को झांसी, ग्वालियर व आगरा में ठहराव दिया गया है। वही इस बात की जानकारी झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने दी है।
Please like my page and follow me
Ok bro...