अब ई-ऑक्शन से होगा स्टालों का आवंटन : मनोज कुमार सिंह

in #railway2 years ago

20201211_095402.jpg

झांसी। रेल स्टेशनों पर खान-पान के स्टालों का आवंटन अब ई-ऑक्शन के माध्यम से होगा। इसकी कवायद आरंभ कर दी गई है। रेल अफसरों के मुताबिक अभी तक यह आवंटन मैनुअल प्रणाली के माध्यम से होता था। कई बार इसमें गड़बड़ी के आरोप भी लगते थे। इसकी शिकायतें भी खूब होती थीं। इसको देखते हुए रेल महकमे ने मैनुअल प्रणाली को पूरी तरह खत्म करके इसकी जगह ई-ऑक्शन प्रणाली लागू करने का फैसला किया हैं। वही झाँसी मण्डल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि इसमें पंजीकरण को आसान करने के लिए एक हेल्पडेस्क भी आरंभ की गई है। इसी तरह स्क्रैप के लिए ई-नीलामी प्रणाली भी आरंभ कर दी गई है। मालूम हो कि इस वित्तीय वर्ष में 45 करोड़ के सापेक्ष 23.82 करोड़ का राजस्व हासिल हो चुका हैं।