आज से बदले समय पर दौड़ी 20 सवारी गाड़ियां

in #railway2 years ago

Vande_Bharat_exp.jpg

झांसी। ट्रेनों के संचालन को लेकर रेलवे की नई समय सारिणी शनिवार से लागू हो गई। इसमें झांसी मंडल से होकर गुजरने वाली 20 सवारी गाड़ियों के समय में बदलाव के साथ ही 21 गाड़ियों की गति सीमा में भी इजाफा हुआ है। आज से तुलसी एक्सप्रेस पहले 8.45 पर रवाना होती थी, अब 8.40 पर रवाना होगी। झांसी-लखनऊ इंटरसिटी 6.15 के बजाय 6.10 पर रवाना होगी। कानपुर सेंटर झांसी विशेष मेमू 7.05 मिनट की जगह 9.05 पर छूटेगी। झांसी कानपुर सेंटर मेमू 6 बजे के बजाय 6.30 पर रवाना होगी। झांसी-इटावा एक्सप्रेस 22.30 मिनट के बजाय 22 बजे पहुंचेगी। झांसी-लखनऊ, खुजराहो-टीकमगढ़, बरौनी-ग्वालियर, झांसी-लखनऊ एक्सप्रेस, बीना- ललितपुर एक्सप्रेस, ललितपुर झांसी एक्सप्रेस, ललितपुर- बीना एक्सप्रेस, खजुराहो महोबा एक्सप्रेस, महोबा - खजुराहो एक्सप्रेस, खजुराहो-टीकमगढ़ एक्सप्रेस समेत अन्य सवारी गाड़ियों का समय भी बदला गया है। इसके अलावा 21 गाड़ियों की रफ्तार बढ़ाई गई है। इससे गाड़ियों के गंतव्य तक पहुंचने में दस मिनट से लेकर करीब तीन घंटे तक की कमी आई है। वही इस बात की जानकारी झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने दी है।