North Eastern Railway: 1 अगस्त से वाराणसी-गोण्डा एक्सप्रेस का संचालन शुरु
गोरखपुर: पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 14213/14214 वाराणसी-गोण्डा-वाराणसी एक्सप्रेस का संचलन 01 अगस्त से वाराणसी से तथा 02 अगस्त से गोण्डा से प्रतिदिन अगली सूचना तक किया जायेगा।
14213 वाराणसी-गोण्डा एक्सप्रेस 01 अगस्त से प्रतिदिन अगली सूचना तक वाराणसी से 14.00 बजे प्रस्थान कर बाबतपुर से 14.19 बजे, जौनपुर से 15.05 बजे, खेतासराय से 15.31 बजे, शाहगंज से 15.46 बजे, बिलवाई से 16.00 बजे, मालीपुर से 16.20 बजे, अकबरपुर से 16.38 बजे, गोर्शाइंगंज से 16.59 बजे, अयोध्या से 18.15 बजे तथा मनकापुर से 19.30 बजे छूटकर गोण्डा 20.10 बजे पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में 14214 गोण्डा-वाराणसी एक्सप्रेस 02 अगस्त, 2022 से प्रतिदिन अगली सूचना तक गोण्डा से 06.50 बजे प्रस्थान कर मनकापुर से 07.45 बजे, अयोध्या से 09.10 बजे, गोर्शाइंगंज से 09.45 बजे, अकबरपुर से 10.18 बजे, मालीपुर से 10.43 बजे, बिलवाई से 10.58 बजे, शाहगंज से 11.10 बजे, खेतासराय से 11.25 बजे, जौनपुर से 12.12 बजे तथा बाबतपुर से 13.05 बजे छूटकर वाराणसी से 13.40 बजे पहुंचेगी।
इस गाड़ी में जी.एस.एल.आर का 01, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 07, वातानुकूलित कुर्सीयान का 01 तथा जी.एस.एल.आर.डी. के 01 कोच सहित कुल 10 कोच लगाये जायेंगे।
Nice
Agar follow aur like kerne se aapka koi nuksaan nhi ho rha ho to please follow nd like me my post🙏🙏🙏🙏
Follow me.