सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन

in #rail11 months ago

झांसी: रेल मंडल झांसी पर सतर्कता जागरुकता सप्ताह 2023 का आयोजन 30 अक्टूबर से 05 नवंबर 2023 तक थीम “भ्रष्टाचार का विरोध करें, राष्ट्र के प्रति समर्पित रहे “Say no to corruption; commit to the Nation पर किया जा रहा है।

आज सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2023 के अंतर्गत आयोजित विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के क्रम में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया |

प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के रूप वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (द्वितीय) अमित आनंद, जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह तथा सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री पंकज कुमार त्रिपाठी उपस्थित रहे।अमित आनंद ने सभी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी तथा अपने सभी कार्य चाहे वो सरकारी हों या निजी सभी कार्य पूर्ण दक्षता, इमानदारी तथा निष्ठापूर्वक करने हेतु प्रेरित किया।

प्रश्नोतरी में सतर्कता तथा सामान्य ज्ञान से सम्बंधित 50 प्रश्न पूछे गए, जिनको हल करने के लिए एक घंटे का पर्याप्त समय दिया गया ।

IMG-20231103-WA0325.jpg