रायबरेली में सड़क हादसे में बेटे की मौत, पिता घायल

in #raibareli2 years ago

रायबरेली जिले में देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। बाइक सवार पिता-पुत्र को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बेटे की मौके पर मौत हो गई है। वहीं पिता की हालत गंभीर है। आसपास के स्थानीय लोग आनन फानन में घायल को लेकर नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। पिता का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।पूरी घटना भदोखर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शारदा नहर के पास की है। जहां पर विमल शुक्ला अपने बेटे अनिल शुक्ला (25) निवासी सनका मऊ थाना गुरबक्श गंज के साथ कहीं जा रहे थे। तभी अज्ञात वाहन ने बाइक सवार पिता-पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अनिल शुक्ला के मौके पर मौत हो गई। वहीं पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल पिता को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल लाया गया।
Screenshot_20230205-021806_Chrome.jpg
जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं टक्कर मारने के बाद अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। भदोखर थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच गए थे। मौके पर पहुंचकर देखा गया तो एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं दूसरे की हालत गंभीर थी। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है।