भारत जोड़ो यात्रा : 118 भारत यात्रियों संग राहुल गांधी ने पदयात्रा शुरू की

in #rahul2 years ago

1308792-rahul-gandhi-begins-padyatra.jpg
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार सुबह कई वरिष्ठ नेताओं के साथ 'भारत जोड़ो' यात्रा की विधिवत शुरुआत की. कांग्रेस इस यात्रा को व्यापक जनसंपर्क अभियान बता रही है तथा इससे संगठन को संजीवनी मिलने की उम्मीद कर रही है. पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने यहां 'विवेकानंद पॉलिटेक्निक' से 118 अन्य "भारत यात्रियों '' और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा की शुरुआत की