कमजोर हुई मानसून की गतिविधियां, फिर भी यहां भारी वर्षा के आसार

in #raebareli2 years ago

rajasthan-weather-update_1660899843.jpegदेश के उत्तर पश्चिमी व मध्य भाग में इन दिनों मानसून की गतिविधियां कमजोर पड़ गई हैं। मानसून की द्रोणिका हिमालय की तराई में पहुंच गई है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि मानसून 2022 अलविदा हो रहा है। बंगाल की खाड़ी या अरब सागर में फिलहाल कोई नया सिस्टम बनता नहीं दिख रहा है। हालांकि एक द्रोणिका तमिलनाडु से लेकर मध्य प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा तक बनी हुई है। इसके असर से कुछेक राज्यों में भारी से मध्यम बारिश हो सकती है।मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आज पश्चिम बंगाल, सिक्किम, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा में कहीं भारी तो कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड, उत्तराखंड में भी कुछ जगह भारी बारिश का अनुमान है। इसके अलावा जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, गुजरात और पूर्वी राजस्थान में हल्की बारिश संभव है।