टांग पर टांग रखकर चीर दूंगी...भाजपा विधायक को धमकी देते हुए महिला का वीडियो वायरल

in #raebareli2 years ago

ta-raja-saha-va-thhamaka-thana-val-mahal_1661573474.jpegभाजपा से निलंबित विधायक टी राजा सिंह को लेकर उठा विवाद कम होता नहीं दिख रहा है। उनके आपत्तिजनक बयान पर हैदराबाद में हुए उग्र प्रदर्शन के बाद अब आयशा फरहीन नामक महिला का वीडियो सामने आया है। वीडियो में आयशा भाजपा विधायक टी राजा सिंह को धमकी देती हुई दिखाई दे रही हैं। वह कहती हैं, मैं आयशा फरहीन ओपन चैलेंज करती हूं। तेरी टांग पर टांग रखकर चीर दूंगी। तेरी जुबान निकाल दूंगी। हमारा दिमाग खराब कर दिया है। तू दिखेगा तो तेरा ऐसा हश्र करुंगी कि तेरे घरवाले खुद तुझे नहीं पहचानेंगे। हैदराबाद में जो माहौल खराब है। एक राजा सिंह ** (आपत्तिजनक शब्द) ने हमारे हुजूर की शान में गलत बात की। आज शहर में माहौल खराब है। बहुत अफसोस है। बड़ी मायूसी छाई हुई है। यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।