रिटायर्ड आंगनबाड़ी सुपरवाइजर की गला रेतकर हत्या

in #raebareli2 years ago

रायबरेली। शहर क्षेत्र में शनिवार रात रिटायर्ड महिला आंगनबाड़ी सुपरवाइजर की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव घर में पड़ा था। घर का सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। सूचना पाकर एसपी आलोक प्रियदर्शी, अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का जायजा लिया। आसपास के लोगों से पूछताछ की। संपत्ति हथियाने के लिए किसी करीब पर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है।