जलभराव को लेकर लोगो का गुस्सा फूटा,नगर पालिका में किया जमकर प्रदर्शन

in #raebareli2 years ago

3CD082B9-143C-4F50-B1C6-9F3CB7CEB377.jpeg
हाथरस में लंबे समय से जलभराव की समस्या झेल रहे शहर के मोहल्ला श्रीनगर के लोगों का गुस्सा सोमवार को फूट गया। बड़ी संख्या में गुस्साए लोग नगर पालिका परिषद कार्यालय पहुंच गए और वहां जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। पालिका अधिकारियों ने जैसे-तैसे लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया।

बता दें कि जलनिकासी का समुचित इंतजाम नहीं होने की वजह से शहर के मोहल्ला श्रीनगर में अधिकांश समय जलभराव की समस्या बनी रहती है। जलजमाव की वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया है। बारिश के दिनों में यह समस्या और ज्यादा गंभीर रूप अख्तियार कर लेती है। सोमवार को जलभराव की समस्या को लेकर बड़ी संख्या में लोग नगर पालिका परिषद कार्यालय पहुंच गए। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थी।

गुस्साए लोगों का आरोप था कि मोहल्ले में कई सालों से जलजमाव की समस्या बनी हुई है, जिसके चलते उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार शिकायत करने के बाद भी उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। जिसके चलते आज भी समस्या जस की तस बनी हुई है। बारिश के दिनों में यह समस्या और ज्यादा गंभीर हो जाती है। जिसके चलते मोहल्ले में कई फिट तक पानी जमा हो जाता है। ऐसे में लोगों का घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया है। बारिश का मौसम चल रहा है और यह समस्या और बढ़ रही है। आक्रोशित लोगों ने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। इस पर पालिका अधिकारियों ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया और जल्द ही समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। तब कहीं जाकर लोग अपने-अपने घर वापस लौटे।