लाखों के चैकडेम में गुणवत्ताविहीन कार्य

in #quality7 months ago

32208948-7647-47eb-b73e-a29b0d8bbe5b.jpg

  • लाखों के चैकडेम में गुणवत्ताविहीन कार्य
  • मापदण्ड अनुसार नहीं किया जा रहा निर्माण कार्य, पत्थर वाली सीमेंट का कर रहे उपयोग
  • लाखों के फर्जी बिल लगाए पंचायतों, सरपंच, सचिव और अधिकारियों पर बनाते है सत्ता का दबाव

78de6f08-91b8-412d-9ca8-245165dd5d4a.jpg

मंडला. जिले में शासकीय राशि के दुरूपयोग और गुणवत्ताविहीन कार्य के मामले आए दिन सामने आ रहे है। शासकीय राशि का बंदरबाट करने में लगे जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी कोई कसर नहीं छोड़ रहे है। जिससे विकास नहीं हो पा रहे है। ग्रामीणों को योजनाओं के लाभ से वंचित होना पड़ रहा है, यदि योजनाओं का लाभ मिला भी तो उसके लिए कई चक्कर लगाने के साथ अपनी जेब ढीली करनी पड़ रही है। वहीं मौजूदा सरकार की सत्ता के नशे में चूर पार्टी के कुछ लोग ठेकेदारी प्रथा के चलते घटिया निर्माण कार्य कर शासकीय राशि का दुरूपयोग कर रहे है। जिससे जिले में होने वाले विकास कार्य गुणवत्ताविहीन हो रहे है।

3d035eee-2f81-4c6c-9419-1ad048003385.jpg

जानकारी अनुसार मंडला जिले के विकासखंड घुघरी के जनपद पंचायत घुघरी अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत भैसवाही ढुलिया टोला में करीब 15 लाख रूपए की राशि से चैकडेम का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। यह निर्माण कार्य नरेगा के अंतर्गत किया जा रहा है। इस निर्माण कार्य की एजेंसी पंचायत को बनाया जाना था, लेकिन राजनीतिक दबाव और मिली भगत के चलते इस कार्य को घुघरी भाजपा मंडल के महामंत्री को दे दिया गया। निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि चैकडेम का निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जो गुणवत्ताविहीन कार्य संबंधित ठेकेदार द्वारा किया जा रहा है। शासन द्वारा निर्धारित मापदण्ड के अनुरूप चैकडेम का निर्माण कार्य नहीं किया जा रहा है। निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का उपयोग कर शासकीय राशि का बंदरबांट किया जा रहा है। बता दे कि चैकडेम के निर्माण कार्य में 20 एमएम गिट्टी के स्थान पर 40 एमएम की गिट्टी उपयोग की जा रही है। 12 एमएम लोहा के जगह 10 एमएम का लोहा उपयोग किया जा रहा है।

896503af-8fc8-461b-b3cf-6bc463ba87e0.jpg

  • गुणवत्ताविहीन सीमेंट का कर रहे उपयोग :
    बताया गया कि चैकडेम के निर्माण कार्य में घटिया किस्म की सीमेंट का उपयोग किया जा रहा है। सीमेंट गुणवत्तायुक्त नहीं है, उपयोग होने वाली सीमेंट पत्थर युक्त हो गई है, ऐसी सीमेंट का उपयोग निर्माण कार्य में किया जा रहा है। इसके साथ चैकडेम के साइड बॉल में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा हे। साइड बाल में बिना गड्डे किये साइड बॉल बनाई जा रही है। किये जा रहे निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच नहीं की जा रही है। जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। राजनीतिक दबाव के चलते खुलेआम भ्रष्टाचार किया जा रहा है।

  • सत्ता का बनाते है दबाव :
    बताया गया कि घुघरी भाजपा मंडल के महामंत्री राजकुमार चौकसे सत्ता के नशे में चूर होकर राजनीति कर रहे है। इनके द्वारा सरपंच, सचिव और अधिकारियों को सत्ता का रौब दिखाकर दबाव बना रहे है। इनके द्वारा मनमानी करते हुए शासकीय राशि का दुरूपयोग किया जा रहा है। लाखों के फर्जी बिल पंचायतों में लगाए है। जिसके कारण सरपंच और सचिव भी परेशान है। इनकी मनमानी से सभी परेशान है। इनकी मनमानी के कारण क्षेत्र में होने वाले निर्माण कार्यो में ठेकेदारी करते है। जिससे गुणवत्ताविहीन कार्य हो रहे है।

0bffc81e-7320-490d-974c-5eaa7494ef45.jpg

  • इनका कहना है

मैं ग्राम पंचायत में ठेकेदारी नहीं कर रहा हूं, मुझे बदनाम करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा आरोप लगाए जा रहे है। जिसने आरोप लगाए है, उनके द्वारा ग्राम पंचायत सलवाह में स्वच्छता परिसर से कुछ कार्य कराया गया है जो कि कार्य अच्छा नहीं होने के कारण ग्राम पंचायत से इनका भुगतान नहीं हो सका है। जिसके कारण इनके द्वारा मेरे ऊपर ऐसे आरोप लगाए जा रहे है।
राजकुमार चौकसे, घुघरी भाजपा मंडल, महामंत्री

Sort:  

सरेआम घोटाला