बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्य तिथि पर दी श्रद्धांजलि

in #puranpur2 years ago (edited)

Puranpur आज दिनांक 15/05/2022 को भारतीय किसान यूनियन ने तहसील पूरनपुर के गांव पिपरिया मजरा में किसानों के मसीहा स्वर्गीय बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की 11 वी पुण्य तिथि मनायी।
महात्मा टिकैत के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये।तथा किसान मसीहा बाबा महेंद्र सिंह टिकैत के बलिदान को याद किया गया ।बाबा टिकैत ने अपना पूरा जीवन किसानों के हकों की लड़ाई मे लगा दिया महात्मा टिकैत किसानों की लड़ाई के आन्दोलनो के दौरान जेल भी गये लेकिन किसानों के हकों की लड़ाई जारी रखी।पुण्य तिथि मनाने के समय सैकड़ो किसान मौजूद रहे।सभी किसानों ने बाबा टिकैत के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रध्दांजलि दी व महात्मा टिकैत के बताये मार्ग पर चल कर किसानों के हकों की लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया।
इस मौके पर तहसील अध्यक्ष पूरनपुर कुलवंत सिंह, ब्लाक अध्यक्ष रामगोपाल,बालकराम,धनीराम,राममूर्ति छोटेलाल',जुगलकिशोर,रामकुमार प्रजापति, लखविदर सिंह आदि थे।
IMG-20220515-WA0040.jpg