पुण्यतिथि पर कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न अटल को किया याद

in #punyatithi2 years ago

पुण्यतिथि पर कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न अटल को किया याद

, संतकबीर नगर : भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को खलीलाबाद में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि मनाया। भाजपा कार्यालय पर चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धासुमन अर्पित किया। व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा करके भारत रत्न के कार्यों को याद करके आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहरयाया। वक्ताओं ने कहा कि अटलजी राजनीतिक प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते थे। दो बार प्रधानमंत्री बनने के साथ विदेश मंत्री व संसद की विभिन्न समितियों के अध्यक्ष और विपक्ष के नेता के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। भाजपा के संस्थापक अध्यक्ष भी रहे। काव्य कला उन्हें विरासत में मिली थी। इस अवसर पर महिला मोर्चा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुनीता अग्रहरि, नगर अध्यक्ष संतविदर पाल सिंह, खलीलाबाद के ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि नित्यानंद, विष्णु मिश्र, किरण प्रजापति, अमित श्रीवास्तव, कन्हैया वर्मा, मुरली जायसवाल, अजय चौरसिया, राधेश्याम, राकेश गुप्ता, सुनील गुप्ता, विनोद अग्रहरि, रामनैन शर्मा, घनश्याम दास, पंकज मिश्र, शत्रुघ्न आदि उपस्थित रहे।IMG-20220816-WA0181.jpg

Sort:  

Like my post