पूनरासर धाम के लिए संजीवनी सेवा समिति का जत्था हुआ रवाना,शिक्षा मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

in #punrasar2 years ago

पूनरासर पैदल यात्रियों की सेवा के लिए संजीवनी सेवा समिति के सेवा जत्थे को बुधवार को शिक्षा मंत्री डॉ.बी.डी.कल्ला ने डागा चौक से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री डॉ. कल्ला ने कहा कि संस्था द्वारा सन 2001 से पैदल यात्रियों के लिए निश्चल भाव से सेवा कार्य किया जा रहा है, यह अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि परहित से बड़ा कोई धर्म नही होता। उन्होंने कहा कि पूनरासर हनुमान जन जन की आस्था का केंद्र है। यहां प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में लोग दर्शन के लिए जाते हैं।
IMG-20220831-WA0010.jpg
संस्था के अध्यक्ष हेमंत रंगा ने बताया से संस्था द्वारा नोरंगदेसर से एक कि.मी. पहले गौड़ कृषि फार्म पर सेवादारों द्वारा चाय, नाश्ता, भोजन, मेडिकल की सेवा की जाती है। इस दौरान केदारनाथ सारस्वत, संजय जोशी, रोहित शर्मा, अशोक सुथार, ऋषि जोशी, हिमांशु शर्मा, हरिप्रकाश सुथार, राजकुमार सुथार, विष्णु व्यास, नत्थूराम मौजूद रहे।

Sort:  

https://wortheum.news/@kunalagrawal#
👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻
Sir/Ma'am please follow me and like my post.🙏🏻🙏🏻