DMC लुधियाना में महिला ने किया सुसाइड:पति ब्रेनस्ट्रोक का मरीज, अस्पताल का खर्च करने मे असमर्थ,

in #punjab2 years ago

पंजाब के शहर लुधियाना स्थित DMC अस्पताल में एक महिला ने आत्महत्या कर ली है। महिला ने कोई जहरीली वस्तु निगल ली, जिस कारण उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला का पति पिछले एक महीने से अस्पताल में दाखिल था। उसके पति को ब्रेनस्ट्रोक हुआ था। इस वजह से वह काफी परेशान थी।

वहीं अस्पताल का खर्च वहन करना उसके लिए बड़ी मुसीबत बन चुका था। मरने वाली महिला की पहचान कुलवीर कौर निवासी गांव वड़ाला कस्बा फिल्लौर के रूप में हुई है। कुलवीर कौर के पति संतोख सिंह को एक महीना पहले ब्रेनस्ट्रोक हुआ था। अस्पताल का खर्च इतना आ गया था कि वह उससे भरने में असमर्थ थी।

पति की हालत में भी सुधार नहीं हो रहा था। इसी परेशानी के चलते उसने कोई जहरीली वस्तु निगल ली। जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो रिश्तेदारों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। उसे बचाने की काफी कोशिश की गई, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। थाना डिविजन नंबर 8 की पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया है।

मामले की जांच कर रहे ASI नवीन कुमार ने कहा कि पुलिस को पता चला है कि महिला अपने पति के इलाज का खर्च वहन करने में असमर्थ थी, इसलिए उसने अस्पताल में वाटर कूलर के पास कोई जहरीला पदार्थ खाया है। हालत बिगड़ने पर महिला गिर गई। अस्पताल के ही डॉक्टरों ने उसका इलाज किया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका_1659316453.jpg