महंगाई बढ़ने पर सोना भी महंगा होता रहा है, पर इस बार ऐसे आसार नहीं

in #punjab2 years ago

बीते कुछ महीनों से सोने की चाल हैरत में डाल रही है। दुनियाभर में महंगाई तेजी से बढ़ने के बावजूद सोने की कीमतों में उछाल नहीं आ रहा। यह 51 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब बना हुआ है। परंपरागत रूप से महंगाई बढ़ने पर सोने की कीमत बढ़ती है। इससे महंगाई के चलते हुए नुकसान की भरपाई हो जाती है। इसीलिए दुनियाभर में सोने को महंगाई से बचाव का साधन (हेजिंग टूल) माना जाता है। इस बार, हालांकि, यह ट्रेंड नहीं है।

2020 में वैश्विक महंगाई दर 3.18% थी, जो 2022 में दो गुना से भी ज्यादा 7% से पार हो गई है। अमेरिका, यूरोप और ब्रिटेन में महंगाई दर 40 साल के सबसे ऊंचे स्तर पर है। फिर भी सोने की कीमत न केवल स्थिर है, बल्कि 2020 के पीक से 10 फीसदी नीचे है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक इस साल सोना 1,850 डॉलर प्रति औंस (1.44 लाख रु./28.35 ग्राम) से ऊपर नहीं जाएगा। मतलब सोने में 3.17% तेजी की ही संभावना है। अप्रैल में भारत में महंगाई दर 8 साल के ऊंचे स्तर 7.79% पर पहुंच गई, जो अप्रैल 2021 में 4.23% थी। दूसरी ओर, सोने की कीमत सिर्फ 5% बढ़ी।

सोने की कीमत 51,500 रुपए से ऊपर जाने की संभावना कम
2020 से 2021 तक सोने की कीमत 48,600-48,700 रु. प्रति 10 ग्राम के बीच घूमती रही। एमके वेल्थ मैनेजमेंट की रिपोर्ट के मुताबिक इस साल सोने की कीमत 51,500 रु. प्रति 10 ग्राम से ऊपर जाने की संभावना कम है, जो अभी 51,170 रुपए के आसपास है।images.jpg