तीसरा विवाह करवाने वाले पति ने पत्नी से जो किया, किसी ने सपने में भी नहीं था सोचा

in #punjab2 years ago

2.jpg

खन्नाः नजदीकी गांव रौणी में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी का कत्ल कर शव पेटी में बंद कर दिया। शव को महिला के मायके परिवार के सदस्यों ने पुलिस की मदद से पेटी से बाहर निकलवाया।

इस संबंधी मिली जानकारी अनुसार कुलविंद्र कौर (49) पुत्री हाकम सिंह निवासी गांव महसमपुर, तहसील धूरी का विवाह करीब 12 साल पहले जसविंद्र सिंह उर्फ जस्सी पुत्र जगदेव सिंह निवासी गांव रौणी के पास हुआ था। इनके कोई संतान नहीं थी। मृतक महिला के मायके वालों ने बताया कि अक्सर ही जसविंद्र सिंह अपनी पत्नी को पीटता-मारता रहता था। कल से ही कुलविंद्र कौर का फोन बंद आने पर जब उसके मायके के परिजनों ने जसविंद्र सिंह को फोन कर पूछा तो पहले तो वह टाल-मटोल करता रहा और बाद में अपना फोन बंद कर लिया।

शक पड़ने पर जब उन्होंने गांव जाकर देखा तो घर को ताला लगा हुआ था। जब वह गांव के सरपंच के पास गए तो सरपंच ने उनको पुलिस चौकी रौणी भेज दिया। पुलिस चौकी रौणी के इंचार्ज सतपाल सिंह व मुंशी परमजीत सिंह उनके साथ घर आए उन्होंने दीवार फांदकर अंदर जाकर देखा तो जसविंद्र सिंह मेन गेट को अंदर और बाहर से ताला लगाकर अंदर कमरे में बैठा था। उन्होंने जब पुलिस की मदद से घर की तलाशी ली तो कुलविंदर कौर का शव पेटी में से बरामद हुआ। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जसविद्र सिंह को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। खबर लिखें जाने तक पुलिस की प्राथमिक पूछताछ दौरान जसविंद्र सिंह कत्ल करने बारे माना नहीं था और यही कर रहा था कि शव किसी ने मारकर अंदर रख दिया होगा। बता दें कि जसविंद्र सिंह का यह तीसरा विवाह था।

Sort:  

Sosad