- पंजाब में बिगड़ी कानून व्यवस्था, कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम रहे नेता

in #punjab2 years ago

पंजाब के लुधियाना शहर में पंजाब भाजपा के पूर्व अध्यक्ष श्वेत मलिक सर्कट हाउस पहुंचे। मलिक ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पंजाब के हर फ्रंट पर आम आदमी पार्टी की सरकार फेल साबित हो रही है। आम आदमी पार्टी से पंजाब में सत्ता संभल नहीं रही। पंजाब में माहौल बिगड़ चुका है। पिछले 8 साल के अंदर भाजपा ने लोगों के हितों के लिए काम किया है।

भाजपा ने 8 साल में व्यापारियों, किसानों के लिए कई कार्य किए हैं। आज केन्द्र में मोदी सरकार के 8 वर्ष पूरे हो गए हैं। 8 साल पहले मौन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सरकार थी। उस समय भ्रष्टाचार बहुत फैला था। प्रधानमंत्री मोदी ने जीएसटी आदि फैसले लेकर भ्रष्टाचार पर नकेल डाली है। मोदी ने आयुष्मान योजना चला कर गरीबों की सेहत का ध्यान रखा है।

इस योजना का 3.2 करोड़ लोगों ने लाभ लिया है। वहीं कोविड काल में भी केन्द्र सरकार पीछे नहीं हटी। 88 करोड़ लोगों तक लगातार राशन पहुंचाया गया। आवास योजना के तहत सरकार ने 1.22 करोड़ लोगों को आवास दिए हैं। हर प्रदेश में बेहतरीन मेडिकल कॉलेज सरकार बनाकर दे रही है। 54 करोड़ के करीब लोग उज्ज्वल योजना का लाभ ले रहे है।

उन्होंने सिद्धू पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ही कई बार पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी के कार्यों को लेकर टिप्पणी करते रहते थे। पंजाब की सरकार दिल्ली से चल रही है। आम आदमी पार्टी के आधे से ज्यादा मंत्री भ्रष्टाचार में संलिप्त है। जो भी व्यक्ति गलत हो उस पर कार्रवाई होनी चाहिए। मलिक के साथ भाजपा जिला प्रधान पुष्पिंदर सिंघल, प्रवीण बांसल, जीवन गुप्ता आदि मौजूद रहे।whatsapp-image-2022-06-07-at-21308-pm_1654591920.jpg