किसान आंदोलन से कुलदीप बिश्नोई तक

in #punjab2 years ago

भाजपा नेता और टिक टॉक स्टार सोनाली फोगाट का मंगलवार को निधन हो गया। वे गोवा टूर पर थीं, वहीं उन्होंने अंतिम सांस ली। 42 साल की सोनाली यूं तो राजनीति कर रही थीं, लेकिन वे सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती थीं। फोगाट के टिक टॉक पर लगभग 1.20 लाख फॉलोअर थे। उनका बेबाक अंदाज कई बार उनके लिए मुश्किलें भी लाया।
सोनाली ने अपने करियर की शुरुआत साल 2006 में एंकरिंग से की थी। वह हिसार दूरदर्शन के लिए एंकरिंग करती थीं। दो साल बाद 2008 में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ले ली। 2019 में भाजपा की टिकट पर आदमपुर से विधानसभा का चुनाव लड़ा था। सोनाली पंजाबी और हरियाणवी फिल्में, म्यूजिक वीडियोज कर चुकी थी।