मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने पर चलाया अभियान

in #punjab2 years ago

Screenshot_2022_0605_110842.jpg

इटवा में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के आठ वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में भाजपा एक से 14 जून तक आठ साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण अभियान चला रही है। शुक्रवार को पूर्व बेसिक शिक्षामंत्री डा. सतीश द्विवेदी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। पूर्व मंत्री डा. सतीश द्विवेदी ने कहा कि आठ वर्ष का कार्यकाल बेमिसाल रहा। इन वर्षों में गरीब के कल्याण, सेवा व सुशासन के प्रति मोदी सरकार समर्पित रही।

शक्ति केंद्र शनिचरा पर चलाया अभियान

शुक्रवार को पूर्व मंत्री डा. सतीश द्विवेदी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने इटवा विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 280 और 281 गंगवल में अभियान चलाया। मोदी सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने पर घर-घर जाकर जनता को जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। आगे भी सरकार को समर्थन देने का आह्वान किया। डा. सतीश ने कहा कि सरकार ने आठ वर्ष में कई ऐतिहािसक कार्य कराए हैं। राम मंदिर का भव्य निर्माण चल रहा है। वहीं तीन तलाक, अनुच्छेद 370 हटाने सहित कल्याणकारी योजनाओं में नि:शुल्क रसोई गैस, मुफ्त बिजली कनेक्शन, किसान कल्याण निधि, आयुष्मान भारत, नि:शुल्क खाद्यान्न जैसी तमाम योजनाएं शामिल हैं।

केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देते पूर्व मंत्री।
केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देते पूर्व मंत्री।अभियान में भाजपा जिलामंत्री कृष्णा मिश्र, शक्ति केंद्र संयोजक हरीलाल मौर्य, बूथ अध्यक्ष घनश्याम मौर्य, बूथ अध्यक्ष व ग्राम प्रधान तीरथ गुप्ता, अरुण तिवारी, पंकज उपाध्याय, विकास जायसवाल व नसीम अहमद आदि रहे।