लुधियाना नगर निगम कंगाल

in #punjab2 years ago

राज्य की आर्थिक राजधानी के नगर निगम की आर्थिक हालत बहुत खराब है। निगम का बजट साल दर साल बढ़ा जरूर लेकिन खजाने में कुछ नहीं आया। इसके विपरीत खर्चो पर लगाम नहीं लगाई गई और कर्जो को बोझ अपने ऊपर निगम बढ़ाता जा रहा है। निगम की आय व खर्च के कुप्रबंधन को सीधा असर शहर के विकास पर पड़ा है।
हालात यह हैं कि पहले से चार कर्जाें का बोझ उठाए निगम अब फिर से अपनी 100 एकड़ जमीन गिरवी रखकर 100 करोड़ रुपये का कर्ज और लेना पड़ रहा है। गौरतलब है कि वर्ष 2006 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने नगर निगम के सबसे बड़े आय के स्त्रोत चुंगी को बंद करवा दिया और इसके बदले निगम को वैट (बाद में जीएसटी) से हिस्सा देना शुरू कर दिया।
download (2).jpg