नितिन गडकरी बोले, 2024 तक देश में दुर्घटनाएं और मौतों की संख्या आधी करने का लक्ष्य

in #punjab2 years ago

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को कहा कि 2024 तक देश में दुर्घटनाओं और इससे होने वाली मौतों की संख्या को आधा करने का लक्ष्य रखा गया है और इसके लिए कई करोड़ रुपये खर्च कर ब्लैक स्पॉट को हटाया जा रहा है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने यहां एक कार्यक्रम में कहा कि हर साल लगभग 5 लाख सड़क दुर्घटनाएं 1.5 लाख लोगों की जान लेती हैं और 3 लाख से अधिक घायल होते हैं। 2024 के अंत तक दुर्घटनाओं और मौतों को 50 प्रतिशत तक कम करने की योजना है।