बढ़ सकती हैं पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु की मुश्किलें

in #punjab2 years ago

करप्शन केस में फंसे भारत भूषण आशू को कुछ ही देर में अदालत में पेश किया जाएगा। लुधियाना अदालत में विजिलेंस थोड़ी ही देर में आशु को पेश करेगी। अनाज की लिफ्टिंग और ट्रांसपोर्टेशन में हुए करोड़ों के घोटाले में आशु का नाम सामने आया है। उसके पी.ए. मीनू मल्होत्रा को विजीलेंस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। गत दिवस आशु को भी विजिलेंस ने सैलून से गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज उनकी कोर्ट में पेशी है। आशु पर पी.ए. मीनू मल्होत्रा के जरिए रिश्वत लेने के भी आरोप लगे हैं।