सादा पराठों का भी बढ़ जाएगा स्वाद, बस आटे में मिलाएं ये चीजें

in #punjab2 years ago

सुबह के नाश्ते में रोजाना एक से पराठे खाकर बोर हो गए हैं तो आप पराठे में कुछ ट्विस्ट डाल सकते हैं। इसके लिए आपको आटे में कुछ चीजों को मिलाना है और टेस्टी पराठे को तैयार करना है। सुबह के ब्रेकफास्ट में काफी सारे ऑप्शन हैं, लेकिन बात जब देसी नाश्ते की होती है तो कुछ लोग पराठे खाना पसंद करते हैं। अब पराठे बनाने की भी सबकी अपनी रेसिपी है। हालांकि अगर आप या आपकी फैमिली रोजाना एक सा पराठा खाकर बोर हो गई है तो आप उनके लिए ट्विस्ट के साथ पराठे बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए आपको अपने आटा लगाने के तरीके को बदलना होगा। यहां हम बता रहे हैं कुछ चीजें जिन्हें आप आटे में मिलाकर टेस्टी पराठा बना सकते हैं।

  1. अजवाइन और नमक- सादा पराठे बनाने के लिए आप आटे में अजवाइन और नमक मिला सकते हैं। ये खस्ता पराठे के स्वाद को भी दोगुना बढ़ा देता है। हेल्थ की बात करें तो भी अजवाइन काफी फायदेमंद होता है। अपच और पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए इसे काफी अच्छा माना जाता है। देखें-2) कलौंजी- कलौंजी का स्वाद हल्का मीठा होता है। ऐसे में जब आप इसे आटे में मिलाकर पराठे बनाते हैं तो पराठों में अलग मिठास हो आती है। इस पराठे को सब्जी और अचार से खाया जा सकता है। कलौंजी भी खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करती है।) धनिया के बीज और चिली फ्लेक्स- मसाले वाले पराठे को गर्म चाय के साथ खाया जा सकता है। इसे आप बच्चों के लंच में भी रख सकते हैं। बनाने के लिए आपको आटे में नमक, धनिया के बीज, चिली फ्लैक्स और चाट मसाला मिलाना है। मसाले वाले पराठे को घी से सेकने पर लाजवाब स्वाद आता है।) जीरा और लाल मिर्च- अगर रोजाना एक सा पकाठा खाकर बोर हो गए हैं तो आप आटे में जीरा, लाल मिर्च और नमक मिला सकते हैं। ये पराठे स्वाद में लाजवाब लगते हैं। इसे अगर लच्छा पराठे की तरह बनाएंगे तो ये टेस्टी लगते हैं। चाय या फिर दूध के साथ इसे सर्व करें। प्याज के रायते के साथ सर्व करें मक्की का पराठा, नोट करें ये रेसिपीlaccha_paratha_1657340695.jpg