जल्द होगा पंजाब भाजपा का पुनर्गठन

in #punjab2 years ago

Screenshot_2022_1201_105109.jpgभारतीय जनता पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व गुजरात चुनाव से निपटते ही पंजाब भाजपा का पुनर्गठन करने जा रहा है। प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा का पद बरकरार रहेगा, अलबत्ता उनकी आधी से अधिक टीम की छंटनी तय मानी जा रही है। सूत्रों के अनुसार प्रदेश पदाधिकारियों में 50 फीसदी चेहरे नए होंगे। भगवा पार्टी पहली बार पंजाब में बड़े स्तर पर सिख नेताओं को प्रदेश टीम में जगह देगी। पंजाब के एक वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि उन्हें करीब 15 दिन पहले ही इसकी जानकारी मिल चुकी है कि पार्टी नए चेहरों को मौका देने के लिए उनकी जगह नए पदाधिकारी नियुक्त करने जा रही है। सूत्रों की मानें तो चारों प्रदेश महामंत्री हटाए जा रहे हैं और इनकी जगह पार्टी में शामिल हुए कुछ कांग्रेसी नेताओं को स्थान दिया जाएगा। इसी तर्ज पर उपाध्यक्षों और सचिवों में से भी आधों की छंटनी होगी। कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए फतेह जंग बाजवा, अरविंद खन्ना, डा. राज कुमार वेरका, गुरप्रीत कांगड़, बलबीर सिद्धू, केवल ढिल्लों, निमिषा मेहता व दमन बाजवा और अकाली दल से आए परमिंद्र बराड़ में से अधिकांश को प्रदेश पदाधिकारी बनाया जा रहा है।

Sort:  

Sir please like 🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏

Please like sir