नैंसी पेलोसी के ताइवान दौरे के बाद चीन का अमेरिका पर पलटवार, कई अहम बैठकों को किया रद्द

in #punjab2 years ago

अमेरिकी स्पीकर नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा से चीन तिलमिला गया है। चीन ने शुक्रवार को कहा कि वो अमेरिका के साथ कई रक्षा बैठकों को रद्द कर दिया है। यहां तक अमेरिका के साथ होने वाली प्रमुख जलवायु वार्ता को भी स्थगित कर दिया है। चीनी विदेश मंत्रालय के बयान में पेलोसी के ताइवान दौरे को उकसावे वाली कार्रवाई करार दिया गया है। इसमें कहा गया कि यह कदम चीन की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के खिलाफ है।

combo_us_china_diplomacy_biden_xi_0_jpg_1659698478.jpg

चीनी विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, पेलोसी की ताइवान यात्रा की प्रतिक्रिया में चीन ने जलवायु परिवर्तन, सैन्य मुद्दों, एंटी ड्रग्स एक्शन पर अमेरिका के साथ वार्ता को रोका दिया है। चीन और संयुक्त राज्य अमेरिका दुनिया के दो सबसे बड़े कार्बन उत्सर्जक ने पिछले साल ग्लासगो में COP26 शिखर सम्मेलन में एक जलवायु समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। उन्होंने इस दशक में जलवायु परिवर्तन के लिए तेजी से एक्शन लेने और मिलकर काम करने का संकल्प लिया था।

दरअसल, चीन स्व-शासित और लोकतांत्रिक ताइवान को अपने क्षेत्र के हिस्से के रूप में देखता है। पेलोसी की ताइवान यात्रा के बाद चीन ने बमबारी की धमकियों और सैन्य अभ्यासों के साथ अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। स्वशासी द्वीप में नौसेना के जहाज और युद्धक विमान भेजे हैं तथा वहां मिसाइलें दागी हैं। हालांकि, ताइवान की ओर से कोई सैन्य प्रतिक्रिया तो नहीं देखने को मिली लेकिन, राष्ट्रपति का एक बयान जरूर सामने आया। राष्ट्रपति ने कहा कि चीन ताइवान के आसपास के इलाकों में मिलिट्री ड्रील कर रहा है। ऐसे समय में अब बीजिंग से संयम से काम करने की अपील करते हैं। हम हर कीमत पर अपनी संप्रभुता, अपने लोकतंत्र की रक्षा करने वाले हैं।

इससे पहले चीन ने बृहस्पतिवार को जी-7 देशों के बयान के विरोध में जापान के साथ विदेश मंत्रियों की एक बैठक रद्द कर दी थी। जी-7 ने बयान में कहा था कि चीन के सैन्य अभ्यासों का कोई औचित्य नहीं है। चीन ने इससे पहले पेलोसी की यात्रा पर विरोध दर्ज कराने के लिए अमेरिका के राजदूत निकोलस बर्न्स को समन भेजा थाGr7d242AAPKeXonocy7qs2EF8utkhKghKNFhoLAVLD1ko4eaJ1r7F6rfVXF9iDyQCSzS5Xg23DetNkMYy7SDDdnGjDC6idicA9v2ycpWsBL2QK2Auf4uT9ZZS7PRT3a5okSvJJbCk5M14TjoHt17Kit628UTH6QewDF6JYijCjrXm8ux8dC.jpeg