मनी प्लांट लगाते समय जरूर ध्यान रखें ये बातें

in #punjab2 years ago

वास्तु शास्त्र के अनुसार, हर पौधे की तरह मनी प्लांट को घर में लगाने के कुछ नियम होते हैं, जिनका पालन करना बेहद जरूरी है। अगर इन नियमों का पालन नहीं किया, तो आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। मनी प्लांट को बेहद शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट के पौधे का संबंध मां लक्ष्मी से है। इसलिए इसे धन का पौधा भी कहा जाता है। इसे घर में लगाने से धन-संपदा में वृद्धि होती है। इसलिए जिस घर में मनी प्लांट हरा-भरा रहता है, तो उस घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती है। जानिए मनी प्लांट लगाते समय किन चीजों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।