सिद्धू मूसेवाला के अंतिम संस्कार में पिता ने उतारी पगड़ी, सभी की आंखों से छलके आंसू

in #punjab2 years ago

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की रविवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। उनकी मौत पर पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। मंगलवार की दोपहर को सिद्धू मूसेवाला का अंतिम संस्कार किया गया जहां लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।

हर एक पल बेहद भावुक कर देने वाला था। अंतिम यात्रा के दौरान के कई वीडियो सामने आए हैं जिसमें उनके परिवार के लोगों के साथ अन्य सभी रोते दिख रहे हैं। सिद्धू मूसेवाला पंजाब के मनसा जिले के रहने वाले थे। उनके पैतृक गांव में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

भावुक कर देने वाला वीडियो

28 वर्षीय सिद्धू मूसेवाला की मौत पर उनके माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। इस सदमे से उबरना उनके लिए बेहद मुश्किल है। अंतिम यात्रा के एक वीडियो में सिद्धू मूसेवाला के पिता नजर आ रहे हैं। भारी भीड़ की ओर उन्होंने देखा और अपने सिर से पगड़ी उतारकर सभी को शुक्रिया किया। उनके आस-पास के जो लोग हैं वह इस भावुक पल में मूसेवाला के पिता को संभालते दिखे। वहां मौजूद दूसरे लोग भी अपने आंसू रोक नहीं पाए।

बेटे को निहारती मां

सिद्धू मूसेवाला पंजाब के लोकप्रिय गायक थे। उनकी मौत से पूरे एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री सदमे में हैं। बॉलीवुड के जाने-माने सेलिब्रिटीज ने शोक व्यक्त किया। सामने आए एक अन्य वीडियो में सिद्धू मूसेवाला की मां अपने बेटे को अंतिम बार निहराती दिखीं। वह उनके पास में बैटे पति के आंसू पोछती हैं।

ताबड़तोड़ की गई फायरिंग

बता दें कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि सिद्धू मूसेवाला के शरीर में 24 घाव थे। हमलावरों ने 30 राउंड फायरिंग की थी। एक गोली उनके सिर में भी लगी। उनके साथ दो अन्य लोग भी घायल हो गए।n391334974165402361178632f8387bab040bf626ce8135566814ae03ca3a912988e63606cbfd7ed982d668.jpg

Sort:  

तू हमेशा दिल में ही