पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद के इस्तीफे से विस चुनाव से पहले कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ेंगी

in #punjab2 years ago

पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा के इस्तीफे से प्रदेश कांग्रेस की राजनीति में हलचल पैदा हो गई है। कांग्रेस नेताओं को चिंता सताने लगी है कि विधानसभा चुनाव से पहले आनंद शर्मा की नाराजगी भी कांग्रेस के चुनाव प्रचार में बाधा बन सकती है। सत्तारूढ़ भाजपा को इससे एक और मुद्दा मिल जाएगा। प्रदेश कांग्रेस को दो विधायकों पवन काजल और लखविंद्र राणा ने भाजपा में जाकर पहला झटका दिया है। अब आनंद शर्मा के इस्तीफे से कांग्रेस में फिर हड़कंप है। इससे कांग्रेस में खेमेबंदी बढ़ेगी।
आनंद ने प्रदेश कांग्रेस की संचालन समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है। वह प्रदेश की राजनीति में बड़ा नाम हैं। उनकी केंद्रीय नेतृत्व में खूब पकड़ रही है। हालांकि, जी 23 में नाम जुड़ने के बाद से वह बैकफुट पर हैं। यह कांग्रेस के लिए चुनाव से पहले शुभ संकेत नहीं कहा जा सकता है।