सेल्स डाउन होने से होंडा ने बदला रुख:कंपनी की सिटी, जैज और WRV कार अब नहीं मिलेंगी

in #punjab2 years ago

होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (HCIL) कंपनी की कारों की सेल्स में गिरावट आ रही है। सेल्स डाउन होने की वजह से उसके पोर्टफोलियो में गिरावट भी आ रही है। ET ऑटो की एक रिपोर्ट के मुताबिक, होंडा कार्स इंडिया मार्च 2023 तक अपनी 3 कारों को बंद कर देगी। ये कार 4th जनरेशन सिटी सेडान, जैज हैचबैक और WRV क्रॉसओवर हैं।
जैज का प्रोडक्शन अक्टूबर 2022 में बंद होगा
जैज को सबसे पहले बंद किया जाएगा। इसका प्रोडक्शन अक्टूबर 2022 में बंद हो जाएगा। उसके बाद, होंडा दिसंबर 2022 में 4th जनरेशन सिटी सेडान का प्रोडक्शन और आखिर में मार्च 2023 में WRV क्रॉसओवर का प्रोडक्शन बंद किया जाएगा। इसका मतलब है कि मार्च 2023 के बाद होंडा कार्स इंडिया केवल भारत में 5th जनरेशन सिटी, सिटी हाइब्रिड और अमेज सेडान ही बेचेगी। हालांकि, भारतीय बाजार में कंपनी SUV सेगमेंट के साथ वापसी कर सकती है। कंपनी इस सेगमेंट पर काम भी कर रही है।
download (13).jpg

Sort:  

https://wortheum.news/@kunalagrawal#
👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻
Sir/Ma'am please follow me and like my post.