सीएम मनोहर लाल ने पानीपत के समालखा में फहाराया तिरंगा

in #punjab2 years ago

देश के 76वें स्वतंत्रता दिवस पर सोमवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पानीपत के ब्लॉक समालखा स्थित भापरा स्टेडियम में ध्वजारोहण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज हर भारतवासी के लिए हर्षोल्लास का दिन है। देश ने आजादी के 75 वर्ष पूरे कर लिए हैं। जिसे मनाने के लिए हर घर तिरंगा अभियान चलाया गया। कहते हैं कि सात रंग होते हैं लेकिन आज तीन रंग ही दिखाई दे रहे हैं। हरियाणा वासियों को गर्व है कि 1857 के स्वतंता संग्राम की पहली चिंगारी अंबाला में फूटी थी।
जिसके फलस्वरूप देश से ईस्ट इंडिया कंपनी के शासन का अंत हुआ। इस चिंगारी से पूरे देश में आंदोलन खड़ा किया गया और अंग्रेजी हूकुमत को उखाड़ फेंका। उन्होंने कहा कि आज हर दसवां सैनिक हरियाणा से है। 76वें स्वतंत्रता दिवस पर वीर भूमि समलाखा में ध्वजारोहण का मौका मिला है। समालखा की एतिहासिक भूमि के गांव चुलकाना में श्याम बाबा का मंदिर है। गांव पट्टी कल्याणा में महात्मा गांधी आए थे। इसी गांव के लोगों ने भूदान आंदोलन में 22 एकड़ भूमि दान की थी। गांव नौल्था के 16 गांवों ने अंग्रेजों को राजस्व देने से इंकार कर दिया था। बूअली शाह का मकबरा आजादी के आंदोलन का केंद्र रहा है।