कांगड़ा जिला की 15 पंचायतों में मतदान शुरू

in #punjab2 years ago

जिला कांगड़ा की पंद्रह पंचायतों में आज उपचुनाव है। उपचुनाव के साथ ही चार पंचायतों को प्रधान और तीन को उपप्रधान मिल जाएंगे। पंचायत प्रधानों के लिए फतेहपुर ब्लाक की टटवाली, कांगड़ा ब्लाक की तरसूह, रैत ब्लाक की डोहब व सुलह ब्लाक की बछवाई पंचायत में मतदान शुरू हो गया है। वहीं तीन उपप्रधानों के लिए लंबागांव ब्लाक की काथल, पंचरुखी ब्लाक की रजोट हार व रैत ब्लाक की घरोह पंचायत में मतदान चल रहा है। इसके अलावा आठ पंचायत सदस्यों के लिए भी मतदान है। उपचुनाव के लिए मतदान आज सुबह आठ बजे शुरू हो गया है और सायं चार बजे तक चलेगा। इसके तुरंत बाद मतणना के साथ परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। यह वह पद हैं जो किन्हीं कारणों से रिक्‍त हो गए थे आज यह चुनाव हो रहे हैं।

Sort:  

Good news