Jairam

in #punjab2 years ago

आनलाइन डेस्क, लुधियाना। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) हिमाचल (Himachal) और गुजरात (Gujrat) में प्रचार के लिए सरकारी हेलीकाप्टर (Helicopter) के इस्तेमाल पर घिर गए हैं। उनकी हिमाचल की कुछ तस्वीरें इंटरनेट मीडिया पर शेयर की जा रही हैं, जिसमें उनके पीछे पंजाब सरकार का हेलीकाप्टर दिखाई दे रहा है। इस पर शिरोमणि अकाली दल के नेता दलजीत सिंह चीमा ने सवाल उठाया है। उन्होंने इसे सरकारी पैसे की बर्बादी बताया है।Screenshot_20220525-173531_Jagran.jpg