अंधे कत्ल की पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, आरोपी गिरफ्तार

in #punjab2 years ago

जालंधर
: जिला जालंधर देहाती के थाना आदमपुर की पुलिस पार्टी ने जलभे गांव में हुए युवक की अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने के बाद 3 दिन के अंदर 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध प्रेस को जानकारी देते हुए सर्बजीत सिंह बाहिया ने पुलिस कप्तान जालंधर (देहाती) को बताया कि 25 जुलाई 2022 को रजिंदर कुमार पुत्र धर्मपाल निवासी उपकार नगर लम्मा पिंड जालंधर ने बयान दर्ज करवाया था कि उसका लड़का लवलीन का 25 जुलाई को अज्ञात व्यक्तियों ने कत्ल कर दिया था। 22.jpg
अज्ञात लोगों ने उसकी हत्या करके उसे सफीपुर रोड गांव जलभे में फेंक दिया और उसके शव को आग के हवाले कर दिया था। थाना आदमपुर ने धारा 302, 201 के तहत आदमपुर दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी थी। जांच के दौरान मुदई मुकद्दमा राजिंदर कुमार ने अपने बेटे ससुराल वालों पर संदेह जताया था कि उसके दोनों सालों और ससुराल वाले इस बात से बहुत नाराज थे कि उसने प्रेम विवाह करवाया था और इस संबंधी उसके बेटे ने उसे 2-3 बार बताया था कि साले और सास-ससुर मुझे जान से मारने की धमकी देते हैं। इसके बाद डी.एस.पी. आदमपुर व पुलिस प्रमुख ने तकनीकी आधार पर मामले की गंभीरता से जांच शुरू की जिसके चलते आज जांच के बाद 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।2.jpg