हजार कच्चे शिक्षकों को मान सरकार का दीवाली गिफ्ट, पक्का करने की अधिसूचना जारी

in #punjab2 years ago

चंडीगढ़ पंजाब सरकार ने शिक्षकों को दीवाली का तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर जानकारी दी कि शिक्षक दिवस वाले दिन अध्यापकों को पक्का करने का जो फैसला लिया गया है उसको पूरा किया गया है। पंजाब सरकार द्वारा करीब 9 हजार कच्चे अध्यापकों को पक्का करने की अधिसूचना जारी कर दी गई है। अब बाकी कर्मचारियों के लिए काम किया जाएगा और वादे के मुताबिक 36 हजार कच्चे मुलाजिमों को पक्का किया जाएगा।

वहीं दूसरी तरफ पंजाब में 36 हजार कर्मचारियों को रेगुलर करने के लिए जिस पॉलिसी का इंतजार किया जा रहा था वह लागू हो गई है। शुक्रवार को पंजाब सरकार ने सभी विभागों के प्रमुखों को पॉलिसी भेज दी। पॉलिसी में कर्मचारियों को विभाग में खाली पड़े पदों पर या फिर विभाग में लेकर रेगुलर नहीं किया गया, बल्कि कॉन्ट्रैक्ट, एडहॉक या फिर आउटसोर्स पर पिछले दस साल से ज्यादा समय से काम कर रहे कर्मचारियों का एक स्पेशल कैडर बनाया है।image.png