जमकर बर्बरता दिखओ...', यूक्रेन पर और विनाशकारी हमले की मांग कर रहे रूसी लोग

in #punjab2 years ago

केर्च ब्रिज पर हमले के बाद कीव और अन्य यूक्रेनी शहरों पर रूसी मिसाइलों की जवाबी कार्रवाई ने रूस में युद्ध चाहने वालों को खुश कर दिया है। यूक्रेन पर ताजा बमवर्षा से रूसी अधिकारियों के साथ-साथ क्रेमलिन समर्थक पंडित भी पुतिन की तारीफ में कसीदे पढ़ रहे हैं। ये वही लोग हैं जिन्होंने हाल के हफ्तों में युद्ध के मैदान पर शर्मनाक असफलताओं के बाद रूसी सेना की जमकर आलोचना की है।

रूसी राष्ट्रवादी टिप्पणीकारों और सरकारी मीडिया युद्ध संवाददाताओं ने यूक्रेन पर हमले को उपयुक्त, और लंबे समय से प्रतीक्षित हमला बताया। रूसी लोगों का कहना है कि पुतिन ने यूक्रेन को करारा जवाब दिया है। गौरतलब है कि शनिवार की अल सुबह एक जोरदार धमाके ने क्रीमियन ब्रिज (केर्च ब्रिज के नाम से भी जाना जाता है) को दहला दिया। इस जले हुए रेल पुल और टूटे हुए सड़क पुल की चौंकाने वाली तस्वीरें दुनिया भर में दिखाई गईं। 2014 में क्रीमिया के विलय के बाद रूस द्वारा लगभग 3.7 अरब अमेरिकी डॉलर की लागत से निर्मित, क्रीमियन ब्रिज यूरोप का सबसे लंबा पुल है, जो रूस को केर्च जलडमरूमध्य में क्रीमिया से जोड़ता है।

यूक्रेन ने ब्रिज पर हमले की जिम्मेदारी नहीं ली लेकिन पुतिन ने कहा कि ये काम यूक्रेनी सेना का है। जवाब में पुतिन ने यूक्रेन पर खूब बम बरसाए। यूक्रेन पर सोमवार को हुए हमलों को 24 फरवरी को शुरू हुए संघर्ष के बाद से रूस का सबसे भीषण हमला माना जा रहा है। रूसी राष्ट्रवादियों ने तर्क दिया कि मॉस्को को अब युद्ध जीतने के लिए सोमवार जैसे हमलों की तीव्रता को बनाए रखना चाहिए। कुछ विश्लेषकों ने सुझाव दिया कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इससे पहले अपने सहयोगियों की बातें मान रहे थे। लेकिन इस बार उन्होंने खुद से फैसले लिए।3ossSWoLBnTDQ1TvAjS9Kqjpis3iQZtboxFX34jUFVSAKTiNhE9zUwDW2DWe9aAczrCc1sj1TvXxkSCFfrJzvLvDzESHSZbMTumYXKg13s...iFUTvKWVu6215zMgao66EJfXDBiFqcQEz2uzWPxY1CAX6oLAkc627nmaitE9DtyJhr5Ms4ZgxrKq4MRMrHGwS7eTuRboyCVDbpKisDZvN2AyGTFHA9akaqyXM.webp