अदभुत सांप नाम बताने में गूगल भी नाकाम

in #punjab2 years ago

अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में एक दुर्लभ प्रजाति का सांप कौतूहल का विषय बना हुआ है। जिले के विवेक नगर के रेस्को कॉलोनी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पानी टंकी के पास सांप का रेस्क्यू करने पहुंचे एक्सपर्ट ने दुर्लभ सांप देखा।
बताया जा रहा है कि इस दुर्लभ प्रजाति के सांप का ऊपरी हिस्सा कोबरा सांप की तरह है, तो बीच का हिस्सा कॉमन करैत के जैसा दिखाई देता है। वहीं सांप का पिछला हिस्सा ट्रिंकेट सांप की तरह नजर आ रहा है। इस अद्भुत सांप को देखकर एक्सपर्ट में हैरान रह गए। छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल समेत अन्य राज्यों के सांपों के एक्सपर्ट भी इस दुर्लभ प्रजाति के सांप के बारे में नहीं बता पा रहे हैं। यहां तक गूगल भी इसकी जानकारी नहीं दे पा रहा हैं। जिसकी वजह से यहा क्षेत्र में लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
मिली जानकारी के मुताबिक, जिले के विवेक नगर कॉलोनी में पानी टंकी के पास एक दुर्लभ सांप दिखाई दिया। जिसके बाद आसपास के लोगों ने इसे पकड़ने के लिए एक्सपर्ट को बुलाया। रेस्क्यू करने पहुंचे सांप एक्सपर्ट सोनू कुमार प्रजापति इस अद्भुत सांप को देखकर हैरान रह गए।
यह सांप तीन प्रजातियों से मिला हुआ था। इसका ऊपरी हिस्सा कोबरा, तो बीच का हिस्सा कॉमन करैत वहीं पीछे का हिस्सा ट्रिंकेट सांप की तरह है। इस दुर्लभ सांप के बारे में जानने के लिए एक्सपर्ट सोनू ने छत्तीसगढ़, कोलकत्ता समेत अन्य राज्यों के सांप एक्सपर्ट से संपर्क किया, लेकिन इसकी जानकारी नहीं मिल पाई कि यह किस प्रजाति का है। इस सांप के बारे में गूगल भी नहीं बता पाया। दुर्लभ सांप को देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ रहा है। वहीं सोशल मीडिया पर इस प्रजाति से मिला दुर्लभ सांप का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।IMG_20221009_155248.jpg