केंद्रीय मंत्री का केजरीवाल पर तंज, कहा- विदेशी अखबार में खबर छपने पर जश्न मनाना भारत की त्रासदी

in #punjab2 years ago

एक अमेरिकी अखबार में दिल्ली के शिक्षा मॉडल की खबर प्रकाशित होने के बाद केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने आम आदमी पार्टी व अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, अमेरिकी अखबार में खबर प्रकाशित होने पर जश्न मनाने वाले लोग विदेशी मूल्यों पर भरोसा करते हैं। दरअसल, रिजिजू जयपुर में 18वीं अखिल भारतीय न्यायिक सेवाव प्राधिकरण बैठक को संबोधित कर रहे थे।
रिजिजू ने इस दौरान दिए गए एक भाषण की क्लिप को ट्विटर पर साझा किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, भारत की त्रासदी यह है कि बहुत से लोग अंग्रेजी बोलने में बड़ा गर्व महसूस करते हैं। ये लोग तब जश्न मनाते हैं जब किसी फिल्म को ऑस्कर के लिए नामांकित किया जाता है या उनकी कहानी न्यूयॉर्क टाइम्स में प्रकाशित होती है। इस मानसिकता के लोग विदेशी मूल्यों पर भरोसा करते हैं और उन्हें महत्व देते हैं।