यूएन की शांति सेना ने की दो लोगों की हत्या, महासचिव गुटेरेस हुए नाराज
Uganda: यूएन की शांति सेना ने की दो लोगों की हत्या, महासचिव गुटेरेस हुए नाराज, बोले- सख्त कार्रवाई होगी
एएनआई, न्यूयॉर्क Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 01 Aug 2022 08:06 AM IST
सार
संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (DRC) और यूगाण्डा की सीमा पर रविवार की सुबह संयुक्त राष्ट्र की शांति सेना के द्वारा दो लोगों की हत्या पर आक्रोष व्यक्त किया है।
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस - फोटो : social media
विस्तार
अफ्रीकी देश युगांडा और कांगो की सीमा पर संयुक्त राष्ट्र की शांति सेना के द्वारा रविवार को दो लोगों की हत्या के बाद से बवाल मचा हुआ है। प्रदर्शनकारी सड़क पर उतर आए हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने इस घटना पर नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि इस तरह की हिंसा शर्मनाक है। आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने छुट्टी से घर लौटते समय इस घटना को अंजाम दिया। यूएन के उप प्रवक्ता फरहान हक ने एक वक्तव्य जारी करके कहा है महासचिव इस घटना में हताहत हुए लोगों के लिये बहुत दुखी और हताश हैं। एंटोनियो गुटेरेस ने प्रभावित परिवारों, देश के लोगों और कांगो की सरकार के साथ अपनी गहन संवेदनाएं व्यक्त की है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है
https://wortheum.news/@kunalagrawal#
👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻
Sir/Ma'am please follow me and like my post.