राष्ट्रपति चुनाव में खास पेन से क्यों होती है वोटिंग, हरे-गुलाबी रंग के बैलेट का यूज

in #punjab2 years ago

देश के 15वें राष्ट्रपति को चुनने के लिए 18 जुलाई को चुनाव होगा। क्या आप जानते हैं कि देश के राष्ट्रपति को सीधे जनता नहीं चुनती। राष्ट्रपति चुनाव को इनडायरेक्ट इलेक्शन भी कहा जाता है। अब तक केवल एक ही राष्ट्रपति दोबारा राष्ट्रपति चुना गया है और अब तक केवल एक ही राष्ट्रपति निर्विरोध चुना गया है। इन चुनावों में NOTA का इस्तेमाल भी नहीं होता है। भारत में अब तक राष्ट्रपति तो 14 हुए हैं, लेकिन चुनाव 15 बार क्यों हुए हैं?
भारत ने ब्रिटेन की तरह संसदीय प्रणाली अपनाई है, अमेरिका की तरह राष्ट्रपति शासन प्रणाली नहीं। अमेरिका में राष्ट्रपति न केवल राज्य प्रमुख (हेड ऑफ स्टेट) होता है बल्कि सरकार का प्रमुख (हेड ऑफ गवर्नमेंट) भी होता है। वहीं, भारत जैसे देश में राष्ट्रपति राज्य प्रमुख तो होता है लेकिन सरकार का मुखिया प्रधानमंत्री होता है। यानी सरकार की असल बागडोर प्रधानमंत्री के हाथ में ही होती है।PresidentHouse775-770x430.webp

Sort:  

Ok